Public Times 24 Tourism : अगर आप वाराणसी के आसपास घूमने की बेहतरीन Picnic Spots खोज रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। जानिए सारनाथ, चुनार, विंध्याचल, प्रयागराज, राज़दरी देवदरी, लतिफ़्शह, मूसाखांड और अन्य शानदार वीकेंड ट्रिप डेस्टिनेशन के बारे में वाराणसी के आसपास घूमने की बेहतरीन जगहें ( Best Picnic Spots Near Varanasi ) वाराणसी भारत की सबसे प्राचीन और आध्यात्मिक नगरी मानी जाती है। Varanasi घाटों का शहर, मंदिरों का शहर और संस्कृति का शहर जाना जाता है हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि Varanasi के आसपास भी कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जो वीकेंड ट्रिप के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। यदि आप धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और शांत वातावरण वाली जगहों की तलाश में हैं, तो वाराणसी के आसपास घूमने की ये बेहतरीन जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं। 1. Sarnath – शांति और बौद्ध संस्कृति का केंद्र ( Best Picnic Spots Near Varanasi ) Sarnath वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित सारनाथ दुनिया के प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश यहीं दिया था। यहां का धमेख स्तूप, अशोक स्तंभ और बौद्ध मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति का अनुभव करना चाहते हैं, तो Sarnath एक शानदार जगह है। यहां का संग्रहालय भी इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है। 2. Chunar Fort – इतिहास और रोमांच का अद्भुत संगम Chunar Fort वाराणसी से लगभग 40 किलोमीटर दूर मिर्ज़ापुर जनपद में स्थित चुनार किला इतिहास प्रेमियों के लिए खास है। यह किला गंगा नदी के किनारे स्थित है और इसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक है। कहा जाता है कि इस किले का संबंध शेरशाह सूरी और महाराजा विक्रमादित्य से भी रहा है। यहां से गंगा नदी का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है। फोटोग्राफी और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह काफी लोकप्रिय है। 3. चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य ( Chandra Prabha Wildlife Santuary) Chandraprabha Wildlife Sanctuary यदि आप प्रकृति और वन्यजीवों के शौकीन हैं, तो चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। वाराणसी से लगभग 70 किलोमीटर दूर चंदौली जनपद मे स्थित यह अभयारण्य नदी पहाड़ो और झरनों के बीच हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां Rajdari और Devdari जलप्रपात पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है। 4. रामनगर किला और संग्रहालय (Ramnagar Fort And Museum) रामनगर का किला Varanasi के रामनगर में स्थित है। यह चुनार किला की तरह गंगा नदी के तट पर स्थित है। इसका निर्माण 1750 में काशी नरेश बलवन्त सिंह ने कराया था। यह मक्खन के रंग वाले चुनार के बलुआ पत्थर से बना है। । यह दुर्ग तथा इसका संग्रहालय बनारस के इतिहास का खजाना है। रामनगर संग्रहालय मे आप को पुरातन युद्ध में प्रयोग किए जाने वाले हथियार देखने को मिलेंगे 5. लतीफशाह बांध ( Latifshah Dam ) Latifshah Dam चंदौली जनपद मे भारत के सबसे पुराने बांधों में से एक 1 9 21 बना हुवा बांध है । पहाड़ो और जंगल से घिरा हुवा यह बांध कर्मनाशा नदी पर बनाया गया है। बांध द्वारा बनाए गए जलाशय मुख्य रूप से सिंचाई और मानव उपभोग के लिए उपयोग किया जाता है। Latifshah में लतिफ़्शह बाबा की मजार है जहां पर श्रद्धालु चादर चढ़ाने और पिकनिक मनाने पूरे साल आते रहते हैं । 5. मुसाखाड़ बांध ( Musakhand Dam ) Musakhand Dam मुगलसराय रेलवे स्टेशन से 40 किमी दूरी पर हैं अक्सर टुरिस्ट Rajdari Watewfall, Dewdari Waterfall, Latifsah Dam और Musakhand Dam एक साथ घूमने का प्लान करते हैं क्योकि सभी Picnic Spot आसपास हैं । अगर आप शोर गुल से दूर शांत प्रकृति, पहाड़ो, झरनों का आनंद लेना है तो Varanasi से लगभग 50 से 70 किमी दूर सभी स्थानो को घूमने का जरूर प्लान करना चाहिए । वाराणसी के आसपास यात्रा करने का सही समय ( Best Time For Picnic ) Varanasi और इसके आसपास घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और यात्रा का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में झरनों और प्राकृतिक स्थलों की खूबसूरती भी देखने लायक होती है। यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें पानी और अल्पाहार सामाग्री और जरूरी सामान साथ रखें। पहाड़ी और झरने वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। यात्रा से पहले होटल और परिवहन की जानकारी जरूर लें। Post Views: 33