Mother's DayMother's Day

जैपुरिया स्कूल पड़ाव में प्रेम और उमंग के साथ मनाया गया मातृ दिवस– Mother’s Day

Mother’s Day in Jaipuriya School Padav

Public Times Chandauli। जैपुरिया स्कूल्स वाराणसी की पड़ाव शाखा में ‘विद्यालय के ‘श्री संगम सभागार में धूमधाम से ममता का उत्सव– मातृका मनाया गया।

आयोजन का शुभारंभ पदाधिकारी वृंद द्वारा मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मई माह के दूसरे रविवार को वैश्विक स्तर पर मां के समर्पण और प्रेम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए Mother’s Day मनाया जाता है।

इस उद्देश्य से बच्चों में माता के हर रूप के प्रति सम्मान, हर व्यक्ति के जीवन एक सशक्त वास्तुकार के रूप में मां की भूमिका को नमन, मातृ बंधन एवम् मां और बच्चे के असीम स्नेह को उजागर करने के लिए तथा विभिन्न आयोजित गतिविधियों द्वारा अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति हेतु इस उत्सव का आयोजन विद्यालय परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति किया गया।


इस अवसर माताओं का स्वागत पुष्प वर्षा के बीच उन्हें तिलक लगाकर व हस्तनिर्मित बैजेस देकर किया गया। प्रीनर्सरी से कक्षा 5 तक के हर बच्चे के उत्साह दर्शनीय था। बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति दी गई जिन्हें देख आई सभी माताएं भाव विभोर हो रही थीं।
विगत वर्षों की भांति जैपुरियन मदर्स ने भी समूह नृत्य, व रैंप वॉक जैसी प्रस्तुतियां देकर पूरे सभागार को दिव्य रूप देने में कोई कमी नहीं रखी। जहां एक ओर नन्हें बच्चों ने अपनी माताओं का हाथ पकड़ शानदार रैंपवॉक किया ।

वहीं दूसरी ओर कक्षा एक और दो के बच्चों ने अपनी–अपनी मां के साथ झूमते हुए समूह नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। एम. आर.सी. टीम द्वारा घर में माता का सम्मान पृष्ठभूमि पर स्किट का मंचन किया गया जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट थामने के नाम नहीं ले रही थी।

Mother’s Day कार्यक्रम की अगली कड़ी में आमंत्रित माताओं को सादर सम्मानित किया गया। वे सभी इसे अविस्मरणीय पल बताते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही थीं।


प्रबंध निदेशक श्री मनोज बजाज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “मां का ममत्व, स्नेह और पिता का अनुशासन किसी भी मनुष्य के व्यक्तित्व को बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने माता पिता को ईश्वर का प्रतिबिंब बताते हुए बच्चों को इस सीख पर अमल करने के लिए कहा कि प्रातः उठकर अपने माता पिता के चरण स्पर्श अवश्य करने चाहिए इससे हमारे जीवन में सदैव ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार रहता है और हम जीवन की हर बाधा को पार करने में सक्षम होते हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बिनोद कुमार दास ने तथा संचालन व धन्यवाद ज्ञापन यश्वी आर्या और यशस्वी दुबे ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री दीपक बजाज ,प्रबंध निदेशक श्री मनोज बजाज, निदेशक श्री श्यामसुंदर बजाज, निदेशिका पूज बजाज, निदेशक गौरांग बजाज व गवेंद्र बजाज, प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास, संयोजिका शाजिया बदर, सहित अन्य शिक्षक गणों, अभिभावकों एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *