Women Empowerment CenterWomen Empowerment Center

Public Times Chandauli। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के P4 जोन के अंतर्गत दिनांक 23 मई 2026 को नवीन WEC (Women Empowerment Center) केंद्र, जगेश्वरधाम में भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुभाष सिंह जी (स्टेट हेड पूर्वी उत्तर प्रदेश P4) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

Women Empowerment Center

इसके उपरांत ओंकार, गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा एवं ध्येय वाक्य के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी बनाया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया।

इसके पश्चात सभी अतिथिगण केंद्र कक्ष की ओर प्रस्थान किए, जहाँ नारियल फोड़कर केंद्र में विधिवत प्रवेश किया गया। अतिथियों द्वारा उपस्थित बालिकाओं एवं बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गयाl कार्यक्रम के दौरान श्री अशोक जी द्वारा एकल अभियान के विषय में प्रस्तावना प्रस्तुत की गई।

इसके बाद श्री रवि कुमार मौर्य जी (संभाग गतिविधि प्रमुख) ने नारी शक्ति बहनों को उनके उत्थान, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के विषय में प्रेरणादायी जानकारी प्रदान की तथा महिलाओं को समाज में सशक्त भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।


मुख्य अतिथि श्री सुभाष सिंह जी ने उपस्थित युवतियों, आचार्य बहनों, संच प्रमुखों, ग्रामोत्थान कार्यकर्ताओं, अभिभावकों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एवं कौशल विकास ही समाज को सशक्त बनाने का प्रमुख माध्यम है।

उन्होंने विशेष रूप से युवतियों को आगे बढ़ाने एवं शिक्षित करने पर बल देते हुए कहा कि यह Women Empowerment Center केंद्र बहनों एवं बालिकाओं को स्वरोजगार एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।


कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े श्री हिमांशु मेहरा जी (EGF Project Sub Head) ने भी सभी को शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बहनों को निरंतर सीखने एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। अंत में श्री डॉ. राजेश जी (संभाग आरोग्य योजना सचिव) ने अपने शुभ उद्बोधन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


इस अवसर पर श्री अशोक जी (जोनल कोऑर्डिनेटर), शिवम कुमार (स्टेट कोऑर्डिनेटर), त्रिलोक शंकर सिंह (अंचल अध्यक्ष), राम कुमार जी (भाग प्रमुख), मुकेश कुमार (भाग प्रशिक्षण प्रमुख), ज्ञान चंद्र (अंचल प्रशिक्षण प्रमुख एवं कार्यक्रम संचालक), दुर्गावती जी (अंचल प्रशिक्षण), शिलाना जी (गतिविधि प्रमुख), श्री प्रकाश जी (संच समिति), श्री शशि प्रकाश दुबे (कार्यकारी समिति), श्री सुजीत जी (IVD Farmer Trainer), संच प्रमुख भाई-बहन, आचार्य बहनें, अभिभावकगण, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में बालिकाएँ उपस्थित रहीं।

Public Times 24 की और खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://publictimes24.in/

In a significant step toward rural women’s development and self-reliance, the Ekal Gramothan Foundation inaugurated a new Women Empowerment Center (WEC) at Jageshwardham on May 23, 2026, under the P4 Zone initiative. The event was organized with the objective of promoting education, skill development, and economic empowerment among women and girls in rural areas.

The inauguration ceremony was graced by Chief Guest Mr. Subhash Singh, State Head of Eastern Uttar Pradesh P4. The program commenced with the traditional lighting of the lamp, followed by spiritual activities including Omkar chanting, Gayatri Mantra, Saraswati Vandana, Hanuman Chalisa, and motivational recitations, creating a positive and inspiring atmosphere.

During the event, guests formally entered the center after a ceremonial coconut-breaking ritual. The newly established Women Empowerment Center aims to provide rural women and young girls with opportunities for vocational training, self-employment, and personality development.

Mr. Ashok Ji introduced the vision and mission of the Ekal campaign, while Mr. Ravi Kumar Maurya, Divisional Activity Head, motivated women to pursue education and become financially independent. He emphasized the importance of women’s participation in building a stronger and progressive society.

Addressing the gathering, Chief Guest Mr. Subhash Singh highlighted that education and skill development are the strongest tools for social transformation. He stated that the Women Empowerment Center would become a vital platform for empowering women through training, awareness, and self-reliance initiatives.

The event also featured a virtual address by Mr. Himanshu Mehra, EGF Project Sub Head, who encouraged women to continue learning and strive toward independence. The program concluded with a vote of thanks delivered by Dr. Rajesh Ji, Divisional Health Scheme Secretary.

Several dignitaries, coordinators, trainers, volunteers, parents, media representatives, and a large number of girls attended the grand inauguration ceremony.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *